Monday, June 8, 2026
उत्तरकाशीउत्तराखंड

जखोल समेत उत्तरकाशी के दूरस्थ गांवों में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का महाअभियान शुरू 

जखोल समेत उत्तरकाशी के दूरस्थ गांवों में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का महाअभियान शुरू 

उत्तरकाशी
जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने के लिए आज से घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यह महाअभियान आगामी 7 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा।जनपद के दूरस्थ गांव जखोल में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए।

इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर न सिर्फ गणना प्रपत्र देगी ,बल्कि उसे वापस भी लेगी। साथ ही बीएलओ हर परिवार को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएगी तथा मतदाता सूची में पहले से दर्ज विवरण (नाम, आयु, पता आदि) का घर के सदस्यों के सामने ही मिलान और सत्यापन भी करेगी। कोई भी नागरिक अपने सही विवरण के साथ भरे हुए गणना प्रपत्र को मौके पर ही बीएलओ को वापस भी सौंप सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *