उत्तरकाशीउत्तराखंड

जनता को गुमराह कर रही है भाजपा, महिला आरक्षण के नाम पर बुना जा रहा परिसीमन का जाल: कांग्रेस

जनता को गुमराह कर रही है भाजपा, महिला आरक्षण के नाम पर बुना जा रहा परिसीमन का जाल: कांग्रेस

 

उत्तरकाशी

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में हुआ।इस अवसर पर नव मनोनीत पदाधिकारियों भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पंवार, डुंडा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश गौतम व नगर अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद भट्ट का स्वागत किया।

 

बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार की कड़ी आलोचना की गई.वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पूर्ण बहुमत से पारित हो चुका है, ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर किस बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। इसे पूरी तरह हास्यास्पद और जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया गया।

 

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्तमान प्रक्रिया केवल परिसीमन से जुड़ी हुई है, जिसे बिना जातिगत जनगणना के किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस तरह का कदम देश में असंतुलन और अराजकता पैदा कर सकता है।

 

कांग्रेस द्वारा कहा गया हमारे वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी का स्पष्ट मत है कि वर्तमान सीटों पर ही आरक्षण के आधार पर महिला प्रतिनिधित्व लागू किया जाए। यदि ऐसा प्रस्ताव आता है, तो कांग्रेस तत्काल समर्थन देने को तैयार है। लेकिन जनता को भ्रमित करने वाली राजनीति को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

बैठक में बी.एल. घालवान, दिनेश गौड़ , कमल सिंह रावत, विजेंद्र नौटियाल,विजय सेमवाल, कविता जोगेला,बीना शाह , कमलेश मेहता, एकादशी, राखी राणा,मधु रावत,सुधीश पंवार,रमन कटैत,भगवान चंद, अनवीर पंवार,सुरेश नेगी एवं चमन लाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *