उत्तराखंड

डीएम मयूर दीक्षित ने धनोल्टी तहसील का किया निरीक्षण 

डीएम मयूर दीक्षित ने धनोल्टी तहसील का किया निरीक्षण 

धनोल्टी (सुनील जुयाल)- डीएम मयूर दीक्षित ने धनोल्टी तहसील का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर, संग्रह अधिष्ठान कक्ष, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष, सभागार कक्ष, आवासीय भवन, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, साफ- सफाई, सीसी टीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

डीएम ने तहसील पार्किंग में टू व्हीलर और फोर वीलर पार्क करने हेतु व्यवस्थित करने, बोर्ड लगाने तथा पार्किंग शुल्क बढ़ाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को सुविधा हो, रोड़ खाली रहे तथा सरकारी परिसंपत्ति का सही उपयोग हो सके। DM ने तहसील की कैंटीन को ठीक करवाने तथा उसमें शौचालय बनाने,आवासीय भवनों की छत एवं आस पास साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनोल्टी में चिकित्सा कक्ष, टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस मौके पर एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी, तहसीलदार आर.पी. ममगाई सहित तहसील के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *