उत्तरकाशीउत्तराखंड

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कार्यकर्ताओं के साथ सुन पीएम मोदी की मन की बात  

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कार्यकर्ताओं के साथ सुन पीएम मोदी की मन की बात  

 

उत्तरकाशी- गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उत्तरकाशी स्थित अपने आवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणास्रोत बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए जा रहे नवाचार, स्टार्टअप, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा लोक संस्कृति से जुड़े सराहनीय प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन के छोटे-छोटे प्रयासों को भी देशव्यापी पहचान प्रदान करता है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा मिलती है।

पूर्व विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विशेष रूप से सीमांत क्षेत्रों में सड़क, रेल एवं आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का तीव्र विस्तार हुआ है, जिससे स्थानीय जनजीवन में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण एवं सशक्त भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *