महापौर अनिता ममगाई ने महर्षि वाल्मीकि जंयती पर किया प्रसाद वितरण
ऋषिकेश- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर महापौर अनिता ममगाई ने त्रिवेणी घाट स्थित वाल्मीकि मंदिर में उनकी मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना की। इसके प्रश्चात उन्होंने श्रद्वालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने संसार को महान काव्य देकर भगवान रामचंद्र जी के जीवन में घटित घटनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की शिक्षा देने वाले एवं दीनहीन के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करने वाले महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।


