तूफान का कहर: नैनबाग क्षेत्र में भारी नुकसान, गोशाला ध्वस्त और गेस्ट हाउस की छत उड़ी
तूफान का कहर: नैनबाग क्षेत्र में भारी नुकसान, गोशाला ध्वस्त और गेस्ट हाउस की छत उड़ी
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग तहसील के अंतर्गत ग्राम टटोर में आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अचानक आए इस तूफान के चलते एक गोशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पशुपालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवाओं और आंधी के कारण गोशाला की संरचना पूरी तरह धराशायी हो गई।

वहीं, नैनबाग स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस भी तूफान की चपेट में आ गया। तेज हवाओं के कारण गेस्ट हाउस की छत पर लगी चादरें उड़ गईं। यह भवन क्षेत्र का एकमात्र आवासीय गेस्ट हाउस होने के कारण इसकी क्षति से स्थानीय प्रशासन और आगंतुकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
