उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्राओं को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर, पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्राओं को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर, पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

 

खाड़ी/ टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी में महिला साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी जाजल यशवंत सिंह खत्री और महिला हेल्पलाइन प्रभारी नरेन्द्र नगर एसआई दीपिका तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में छात्राओं को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, हैकिंग आदि से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, मजबूत पासवर्ड बनाने, अनजान लिंक से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर निरंजना शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक छात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका डॉ ईरा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी, महिला उत्पीड़न समिति द्वारा किया। कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक और दैनिक जीवन सुरक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने जिज्ञासावश साइबर अपराध से संबंधित कई सवाल भी पूछे जिनका निदान पुलिस महिला हेल्पलाइन प्रभारी ने दिया।

इस अवसर पर हेड कांस्टेबल कमला जुगराण, राकेश, महाविद्यालय की समस्त छात्र-छात्राएं, प्राध्यापिकाएं सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *