उत्तरकाशीउत्तराखंड

आस्था और आरोग्य का संगम: उत्तरकाशी का प्रसिद्ध ‘गंगनानी गर्म कुंड’

आस्था और आरोग्य का संगम: उत्तरकाशी का प्रसिद्ध ‘गंगनानी गर्म कुंड’

 

उत्तरकाशी- गंगनानी गर्म कुंड उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो अपने गर्म पानी के झरने और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह कुंड गंगोत्री हाईवे से लगा हुआ है. वैज्ञानिक तोर पर यहां का पानी गंधक और सल्फर युक्त है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे चर्म रोग, दाद, खाज और खुजली में राहत प्रदान करता है. साथ ही आस्था का प्रतीक भी है.कहा जाता है कि कई वर्ष पहले यंहा पर महर्षि परासर ने योग व ध्यान किया था.इस कुंड मे हर साल यात्री स्नान करके हुए गंगोत्री धाम कि और जाते है।

गंगनानी में दो गर्म कुंड हैंजिसे वशिष्ठ कुंड और व्यास कुंड कहा जाता है.वशिष्ठ कुंड में महिलाएं स्नान करती हैं, जबकि व्यास कुंड पुरुषों के लिए है। धार्मिक मान्यता है कि महर्षि पराशर ने यहां हजारों साल तपस्या की थी, जिसके फलस्वरूप इस गर्म पानी के झरने का उद्गम हुआ
गंगनानी उत्तरकाशी जिले में स्थित है।

यहां पहुंचने के कई विकल्प हैं,निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट देहरादून से उत्तरकाशी जनपद के जोशियाडा पहुंच सकते है,जनपद मुख्यलय से टैक्सी या बस लेकर गंगनानी पहुंचा जा सकता है।सड़क मार्ग कि बात करे गंगनानी उत्तरकाशी जिले में स्थित है. और यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
गंगनानी पहुंचने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर तक है.जब मौसम सुहावना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *