उत्तराखंडधनोल्टीनैनबाग

78 साल बाद भी सड़क से वंचित ग्राम खर्क, बीमार बुजुर्ग महिला को कुर्सी पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

 

 

78 साल बाद भी सड़क से वंचित ग्राम खर्क, बीमार बुजुर्ग महिला को कुर्सी पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

 

धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज

नैनबाग (शिवांश कुंवर): नैनबाग तहसील के ग्राम खर्क से एक बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई है। गांव की एक बीमार बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए ग्रामीणों द्वारा कुर्सी पर बैठाकर कई किलोमीटर पैदल रास्ते से सड़क तक पहुंचाया गया। गांव में आज तक सड़क सुविधा नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों को हर आपात स्थिति में इसी तरह जान जोखिम में डालकर मरीजों को ढोना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी ग्राम खर्क मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सड़क न होने से बीमार, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के समय हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जब कच्चे रास्ते फिसलन भरे और खतरनाक बन जाते हैं।

ग्रामीण सुरेश का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही गांव की समस्याएं भूल जाते हैं। आज तक सड़क नहीं बनी, जबकि कई बार मांग उठाई जा चुकी है। बीमार लोगों को कुर्सी पर उठाकर सड़क तक ले जाना हमारी मजबूरी बन चुकी है। अगर समय पर सड़क होती तो मरीजों और दैनिक कार्य के लिए भी तकलीफ नहीं उठानी पड़ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *