उत्तराखंडदेहरादून

उत्तरकाशी पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया साइबर, महिला व सड़क सुरक्षा का दिया ज्ञान 

उत्तरकाशी पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया साइबर, महिला व सड़क सुरक्षा का दिया ज्ञान 

 

 

चारधाम यात्रा का व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुये सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों के पालन करने के लिए किया प्रेरित.पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित “अभया” अभियान के अंतर्गत आज उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा ऐंजेल इंटरनेशनल एकेडमी एवं अजीम प्रेमजी स्कूल, मातली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव एवं सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल ने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए गुड टच-बैड टच, अच्छे-बुरे व्यवहार की पहचान, नशे के दुष्प्रभाव तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। बच्चों को पोक्सो एक्ट व बाल विवाह की जानकारी देते हुये उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति फीचर, डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता बताते हुये छात्राओं को आपात स्थिति में इनके प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया।

 

वहीं आरक्षी नवीन रमोला ने बच्चों को मानव तस्करी एवं बाल अपराधों के प्रति सजग करते हुए अनजान एवं संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने, किसी के बहकावे में न आने तथा मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले खतरों के प्रति सचेत किया।

 

चारधाम यात्रा के मद्देनज़र पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा की संक्षिप्त जानकारी देते हुए यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किए जा रहे यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य व्यवस्थाओं का व्यावहारिक अनुभव साझा किया गया। यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव के बीच बच्चों को सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

इस अवसर पर वेदप्रकाश सेमवाल (प्रधानाचार्य, ऐंजेल इंटरनेशनल एकेडमी), सुनील बिष्ट (प्रधानाचार्य, अजीम प्रेमजी स्कूल), अपर उपनिरीक्षक माया असवाल, कांस्टेबल वीरेन्द्र नेगी सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *