पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट से की मुलाक़ात, क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से कराया अवगत
इस उपरांत होटल ऐसोसिएशन ने भी उनके साथ आलवैदर रोड़ सहित चारधाम यात्रा के सम्बन्ध मे वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से चारधाम सडक मार्ग पर वैकल्पिक एवं दीर्घकालिक योजनाओं पर भी वार्ता की। वार्ता मे पर्यटन के लिए मुफ़िद उत्तरकाशी जनपद मे दीर्घकालिक पर्यटन योजनाओं पर जिलाधिकारी द्वारा सकारात्मक सुझाव दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उनके संज्ञान मे आये तमाम मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल करने की बात कही।
इस अवसर पर उनके साथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र माटूड़ा, भाजपा नेता हरीश डंगवाल शूरवीर चौहान, सहित पुजारगांव से गणेश लाल एवं शिष्टमंडल व अन्य मौजूद रहे।


