नशे के खिलाफ महिलाओं का शंखनाद: उत्तरकाशी के फोल्ड-बमणगांव से शुरू हुई नशा मुक्ति की मुहिम
नशे के खिलाफ महिलाओं का शंखनाद: उत्तरकाशी के फोल्ड-बमणगांव से शुरू हुई नशा मुक्ति की मुहिम
इस अवसर पर डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान के माध्यम से ग्राम स्तर पर नशे के विरुद्ध जन जागरण का प्रयास किया जा रहा है। वह अत्यंत सराहनीय है। मैं ग्राम सभा की सम्मानित जनता को इस कार्य के लिए बधाई देता हूँ। सभी से निवेदन करता हूं कि हम सब मिलकर नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर SDM डुंडा, पुलिस प्रशासन, विक्रम सिंह राणा (प्रतिनिधि सदस्य क्षेत्र पंचायत),अमित राणा (प्रधान प्रतिनिधि),अंकित बठवान (प्रतिनिधि सदस्य क्षेत्र पंचायत),लक्ष्मी देवी (सदस्य क्षेत्र पंचायत फोल्ड),सोहनपाल रमोला(ग्राम प्रधान फोल्ड), महादेव गंगाड़ी,अतर सिंह राणा, सीता देवी(ग्राम प्रधान बमनगांव),अनिल राणा (ग्राम प्रधान चकोंन), युवा मंगल अध्यक्ष फोल्ड विष्णुपाल रमोला,कुलदीप राणा (युवा मंगल अध्यक्ष बमनगांव), महिला मंगल अध्यक्ष फोल्ड सुनीता देवी, महिला मंगल अध्यक्ष बमनगांवअंजू देवी, उपप्रधान फोल्ड बिहारी राणा, एलम सिंह (पूर्व प्रधान फोल्ड), चतर सिंह(पूर्व ग्राम बमनगांव), अतर सिंह (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य फोल्ड),महिपाल सिंह रमोला (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य फोल्ड), गोपाल सिंह राणा (सामाजिक कार्यकर्ता) एवं समस्त वार्ड सदस्य फोल्ड बमणगांव की महिलाये उपस्थिति रही।
