गंगोत्री धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विशेष धारा पूजन और आरती, गंगा पुरोहितों ने मांगी दीर्घायु की कामना
गंगोत्री धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विशेष धारा पूजन और आरती, गंगा पुरोहितों ने मांगी दीर्घायु की कामना
उत्तरकाशी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर गंगोत्री धाम में गंगा पुरोहितों द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा घाट पर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना को लेकर धारा पूजन एवं विशेष धारा आरती संपन्न की गई।
गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। समस्त तीर्थ पुरोहितों की ओर से हम उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर गंगा घाट पर गंगा पूजन का आयोजन किया गया है तथा माँ भगवती गंगा की धारा आरती के माध्यम से माँ पतित पावनी से प्रार्थना की जा रही है कि मुख्यमंत्री को लंबी आयु और आरोग्य प्राप्त हो तथा उनका कार्यकाल राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत उत्तम एवं सफल रहे।
इस अवसर पर गंगोत्री धाम में भक्तिमय माहौल रहा. कार्यक्रम के दौरान गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल के साथ सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में माँ गंगा से मुख्यमंत्री धामी के जीवन की प्रार्थना की।
