युवा मंगल दल गोडर की नई कार्यकारिणी का गठन, अनूप सिंह बने अध्यक्ष
युवा मंगल दल गोडर की नई कार्यकारिणी का गठन, अनूप सिंह बने अध्यक्ष
डामटा
नौगांव ब्लॉक के गोडर क्षेत्र में युवा मंगलदल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से युवा मंगलदल गोड़र की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में अनूप सिंह को अध्यक्ष, नरेश सिंह चौहान, अमीन चौहान को उपाध्यक्ष, सुमित गौड़ को सचिव, जसपाल, राजमोहन और यशवीर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं प्रदीप पंवार एवं अभिषेक राणा को महासचिव, अभिषेक चौहान और संजय रावत को सह-सचिव बनाया गया। अरविन्द सिंह और दीपक पंवार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महादेव, राजेश सिंह चौहान, अमित चौहान, राजमोहन पंवार, सचिन चौहान, विपिन चौहान, अमित चौहान, अनिश, अरविन्द राणा, अजय चौहान, विनोद और अरविंद चौहान को शामिल किया गया।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और क्षेत्र के युवाओं को सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लिया।
