उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री धाम में महासफाई अभियान: रोज 1 टन कूड़े का निस्तारण, अब तक 200 किलो जैविक खाद तैयार

गंगोत्री धाम में महासफाई अभियान: रोज 1 टन कूड़े का निस्तारण, अब तक 200 किलो जैविक खाद तैयार

 

 

धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- चारधाम यात्रा को स्वच्छ, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पंचायत गंगोत्री पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंगोत्री धाम क्षेत्र में प्रतिदिन व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

जिसके तहत गंगोत्री धाम से रोजाना एक टन से अधिक कूड़े निस्तारण किया जा रहा है, ताकि धाम की पवित्रता और पर्यावरण संतुलन दोनों सुरक्षित रह सकें। एकत्रित कूड़े को गंगोत्री से लगभग छह किलोमीटर पीछे स्थित अखोड़थातर ले जाया जाता है, जहां स्थापित कंपोस्ट मशीन के माध्यम से कचरे को जैविक और अजैविक श्रेणियों में अलग-अलग किया जा रहा है।

ईओ जे. एन. सेमवाल नगर पंचायत गंगोत्री का कहना है जैविक कचरे को प्रोसेस कर जैविक खाद में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उपयोगी संसाधन भी तैयार हो रहे हैं। अब तक लगभग 200 किलो जैविक खाद तैयार की जा चुकी है, जो इस पहल की सफलता का प्रमाण है। वहीं अजैविक कचरे को सुरक्षित रूप से एकत्रित कर उचित स्थान पर रखा जा रहा है, जिससे धाम क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

नगर पंचायत के इस प्रयास से न केवल चारधाम यात्रा मार्ग साफ-सुथरा और सुरक्षित बन रहा है, बल्कि तीर्थयात्रियों में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है। यह पहल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर यात्रा प्रबंधन का एक प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *