उत्तराखंडनैनबाग

स्व. अंकित सिंह चौहान की स्मृति में क्रिकेट क्लब कोटी द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता

 

 

स्व. अंकित सिंह चौहान की स्मृति में क्रिकेट क्लब कोटी द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)

स्व. अंकित सिंह चौहान की स्मृति में क्रिकेट क्लब कोटी द्वारा भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम- कोटी (सिलवाड़),में युवाओं के खेल कौशल को प्रोत्साहित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट क्लब कोटी द्वारा स्वर्गीय अंकित सिंह चौहान की पुण्य स्मृति में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 23 मई से 27 मई 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र की कई प्रतिभाशाली टीमें हिस्सा लेंगी।

आयोजन समिति का कहना है कि कई वर्षों बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। समिति ने अधिक से अधिक खेल प्रेमियों एवं क्रिकेट टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष आशीष चौहान, सचिव कुलदीप चौहान, महासचिव विपिन चौहान सहित पूरी आयोजन समिति तैयारियों में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!