उत्तरकाशी: सरकारी योजनाओं से प्रेरित होकर सुनील रौतेला ने शुरू किया यूनिक मॉडल; देवदार के जंगलों में दौड़ेंगी एडवेंचर बाइक्स
उत्तरकाशी: सरकारी योजनाओं से प्रेरित होकर सुनील रौतेला ने शुरू किया यूनिक मॉडल, देवदार के जंगलों में दौड़ेंगी एडवेंचर बाइक्स
उत्तरकाशी
जनपद उत्तरकाशी में जहां चारधाम यात्रा पर तीर्थंयात्री पहुंच रहे है. वहीं गंगोत्री नेशनल हाइवे हर्षिल व् धराली घूमने आ रहे यात्री भी पहाड़ो का आनंद लेने पहुंच रहे है. इसके साथ ही स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से प्रेरित होकर स्थानीय युवा पहाड़ों में रोजगार के नए और यूनिक मॉडल विकसित कर रहे हैं।
चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच हर्षिल घाटी लगातार आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है। यहां पहले से संचालित याक पर्यटन को मिली शानदार पहचान और पर्यटकों के भरपूर प्यार के बाद अब स्थानीय युवा सुनील रौतेला ने साहसिक पर्यटन को नया आयाम देने की दिशा में एटीवी बाइक्स की शुरुआत की है।
इस नई पहल के माध्यम से पर्यटक अब हर्षिल घाटी के सुंदर प्राकृतिक मार्गों, देवदार से आच्छादित जंगलों और रमणीय पहाड़ी क्षेत्रों का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे। एटीवी बाइक राइडिंग से पर्यटकों को एडवेंचर पर्यटन का नया विकल्प मिलेगा, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी तैयार होंगे।
युवाओं का मानना है कि पर्यटन को हमेशा जीवंत, आकर्षक और आधुनिक बनाए रखने के लिए समय-समय पर नए प्रयोग और नवाचार जरूरी हैं। हर्षिल घाटी में शुरू हुई यह पहल न केवल पर्यटन गतिविधियों को मजबूती देगी, बल्कि पहाड़ों से पलायन रोकने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को उम्मीद है कि यह प्रयास आने वाले समय में हर्षिल को एडवेंचर पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान देगी।
