भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 5 की मौत
भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 5 की मौत
नैनीताल- नैनीताल जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर भवाली स्थित ढैला गांव के पास एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। भीषण दुर्घटना में कार सवार सभी 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बल को मौके पर रवाना किया। स्थानीय पुलिस SDRF और स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। दुर्घटना में 05 व्यक्तियों (02 पुरुष, 02 महिलाएं एवं 01 बच्चा)* की मृत्यु होना प्रकाश में आया है, सभी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस एवं SDRF, SSB टीम द्वारा सभी 05 शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त एवं विस्तृत विवरण प्राप्त किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
