पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से की मुलाकात, उत्तरकाशी-भटवाड़ी ऑल वेदर रोड का काम जल्द शुरू करने की मांग
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से की मुलाकात, उत्तरकाशी-भटवाड़ी ऑल वेदर रोड का काम जल्द शुरू करने की मांग
गंगोत्री विधानसभा के लिए वरदान साबित होगा उत्तरकाशी भटवाड़ी गंगोत्री ऑल वेदर रोड परियोजना- विनीता रावत
उत्तरकाशी- गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री को उत्तरकाशी से भटवाड़ी गंगोत्री तक ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने की मांग की रखी।
विनीता रावत ने कहा यह परियोजना केवल एक सड़क निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
गंगोत्री धाम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं प्रकृति प्रेमियों के लिए यह सड़क किसी वरदान से कम नहीं है। साथ ही स्थानीय जनता, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को भी बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी प्राप्त होगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने भी इस महत्वपूर्ण परियोजना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर स्पष्ट निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट का शीघ्र निर्माण अत्यंत आवश्यक है। आगामी यात्रा सीजन एवं क्षेत्रीय विकास को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।
साथ ही विनीता रावत ने कहा गंगोत्री विधानसभा की जनता व् हमें पूर्ण विश्वास है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना शीघ्र धरातल पर उतरकर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
