*बर्नीगाड़ में आजीविका संवर्धन की पहल: मुख्यमंत्री ने AGEY योजना के लाभार्थियों को सौंपी वाहन की चाबियां

बर्नीगाड़ में आजीविका संवर्धन की पहल: मुख्यमंत्री ने AGEY योजना के लाभार्थियों को सौंपी वाहन की चाबियां

 

बर्नीगाड़/उत्तरकाशी (रोबिन वर्मा)।

सेवा संकल्प अभियान के तहत बर्नीगाड़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UKSRLM) के तहत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के लाभार्थियों को वाहनों की चाबियां सौंपी। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

इस योजना के तहत दो महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज मुक्त ऋण पर वाहन उपलब्ध कराए गए –

 

1. सविता देवी,* ऋषिकेश स्वयं सहायता समूह, ग्राम केवल गांव, न्याय पंचायत गातू, विकास खंड नौगांव को उन्नति CIF के माध्यम से *8.50 लाख रुपये* का ब्याज मुक्त ऋण।

2.  राधा देवी,* खण्डा स्वरी स्वयं सहायता समूह, ग्राम वेष्टी राम सेराई CLF, विकास खंड पुरोला को *6.50 लाख रुपये* का ब्याज मुक्त ऋण।

 

इन वाहनों का उपयोग संबंधित CLF द्वारा आजीविका समर्थन और संवर्धन गतिविधियों के संचालन में किया जाएगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खंड विकास अधिकारी विजेंद्र सिंह चौहान , जिला थिमैटिक एक्सपर्ट NRLM परमेंद्र सिंह राणा , ब्लॉक मिशन प्रबंधक रविंद्र नौटियाल और समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!