*बर्नीगाड़ में मत्स्य पालकों को मिली सौगात, सीएम धामी ने बांटे आइस बॉक्स और डीप फ्रीजर*

*बर्नीगाड़ में मत्स्य पालकों को मिली सौगात, सीएम धामी ने बांटे आइस बॉक्स और डीप फ्रीजर*

 

*बर्नीगाड़/उत्तरकाशी।* सेवा संकल्प अभियान के तहत बर्नीगाड़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को निशुल्क आइस बॉक्स और डीप फ्रीजर वितरित किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाथों से लाभार्थियों को उपकरण सौंपे।

 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मत्स्य पालकों को मछली भंडारण और विपणन में आत्मनिर्भर बनाना है। आइस बॉक्स और डीप फ्रीजर मिलने से मछली लंबे समय तक खराब नहीं होगी और किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिल सकेगा।

 

लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री और मत्स्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और मत्स्य पालन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी, मत्स्य विभाग से सहायक विकास अधिकारी सुरेश जोशी और बड़ी संख्या में मत्स्य पालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!