नैनबाग से गंगोलीहाट तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुई बुजुर्गों से भरी बस, चेहरों पर दिखा उत्साह 

 

नैनबाग से गंगोलीहाट तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुई बुजुर्गों से भरी बस, चेहरों पर दिखा उत्साह  

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- तहसील नैनबाग के विभिन्न गांवों के बुजुर्गों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस गुरुवार को नैनबाग से जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह ने हरी झंडी दिखाकर गंगोलीहाट तीर्थयात्रा के लिए यात्रियों को रवाना किया,यह यात्रा उत्तराखंड सरकार की ‘दर्शन दयाल मान-पितु तीर्थाटन योजना’ के तहत आयोजित की जा रही है। यात्रा को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से आयोजित इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। तहसील नैनबाग के अलग-अलग गांवों से पहुंचे बुजुर्गों के लिए यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सुखद अनुभव का अवसर भी है।
गंगोलीहाट के लिए रवाना हुई बस के साथ बुजुर्गों की तीर्थयात्रा शुरू हुई। इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्गों को तीर्थाटन का अवसर मिल रहा है और उनमें खुशी व उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
इस मौके पर सोबत सिँह कैंतुरा,शरण सिँह पंवार, बच्चन सिँह चौहान,सुमन कंडारी,चैन सिँह पंवार,जयंती प्रसाद सेमवाल,राम प्रसाद,आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!