उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम

पुलिस ने मात्र 12 घण्टे के भीतर किया चोरी का खुलासा, चोरी की स्कूटी सहित चोर गिरफ्तार

पुलिस ने मात्र 12 घण्टे के भीतर किया चोरी का खुलासा, चोरी की स्कूटी सहित चोर गिरफ्तार

 

उत्तरकाशी। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी गई स्कूटी सहित एक आरोपी को बगोरी (हर्षिल) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी स्कूटी को बेचने की फिराक में था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने कोतवाली उत्तरकाशी में अपनी स्कूटी (UK 10A 3874) चोरी होने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय ने अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी के सख्त निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी-पतारसी के जरिए सटीक सूचना जुटाई।

जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को बगोरी, हर्षिल से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी स्कूटी को ठिकाने लगाने (बेचने) की योजना बना रहा था। चोरी की स्कूटी बेचने के प्रयास को देखते हुए पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *