उत्तरकाशीउत्तराखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शिक्षण संस्थानों में चला हस्ताक्षर अभियान

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शिक्षण संस्थानों में चला हस्ताक्षर अभियान

उत्तरकाशी- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफल बनाने तथा मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मतदाता सूची के शुद्धीकरण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने का संकल्प ले रहे हैं।

अभियान के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन करेंगे। यदि कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है तो बूथ स्तरीय अधिकारी उसके घर पर तीन बार संपर्क करने का प्रयास करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

मतदाताओं को यह भी जानकारी दी गई कि वे निर्वाचन आयोग के मोबाइल अनुप्रयोग अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से गणना प्रपत्र डाउनलोड कर स्वयं भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। साथ ही “बीएलओ से वार्ता हेतु समय निर्धारित करें” सुविधा के माध्यम से अपने बूथ स्तरीय अधिकारी से सीधे संपर्क भी स्थापित कर सकते हैं।

जिला स्वीप प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी नागरिकों से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने तथा बूथ स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!