उत्तरकाशीउत्तराखंड

सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें, डीएम के निर्देश

सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें, डीएम के निर्देश

उत्तरकाशी

जनपद में सार्वजनिक स्थलों एवं शासकीय कार्यालयों में महिला कार्मिकों के व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु महिला शौचालयों में सैनेट्री पैड वेडिंग मशीन एवं इंसिनरेटर स्थापित किए जाने को लेकर ज़िलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर स्वच्छ और गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही अस्पताल, ब्लॉक कार्यालयों, महाविद्यालयों,बालिका इंटर कालेजों में सेनेट्री पैड मशीन स्थापित करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि केवल मशीनें लगाना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि वे सुचारू रूप से कार्य करें और उनमें सैनिटरी पैड्स की नियमित उपलब्धता बनी रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस पाँगती,जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट,महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!