नैनबाग: नागणी माता मंदिर में भव्य रात्रि जागरण, श्रद्धालुओं ने लिया माता का आशीर्वाद

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- तहसील नैनबाग के अंतर्गत ग्राम सभा मुनोग स्थित प्राचीन नागणी माता मंदिर में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
रात्रि जागरण के दौरान आमंत्रित भजन मंडली एवं कलाकारों की टीम ने माता रानी के सुंदर भजनों, जागरों एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से समूचे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। पूरी रात श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ भजनों पर झूमते रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नागणी माता मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति, भजन मंडली एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। माता नागणी के जयकारों से पूरा क्षेत्र देर रात तक गूंजता रहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह, ग्राम सभा प्रधान शुभम चौहान,पूर्व प्रधान शूरवीर चौहान,चमन सिंह चौहान, नरेश पंवार, बलबीर राणा आदि मौजूद रहे।