नैनबाग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, ग्राम सभा मौगी बनी विजेता
नैनबाग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, ग्राम सभा मौगी बनी विजेता
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग में स्वर्गीय अनिल पंवार की स्मृति में नैनबाग क्रिकेट क्लब (NCC) द्वारा आयोजित विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। नैनबाग मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में ग्राम सभा मौगी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं ग्राम सभा ढकरोल, सल्टवाड़ की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसका आनंद बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने लिया।
विजेता टीम को 61,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 31,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विजेता ट्रॉफी धीरेंद्र पंवार द्वारा अपने छोटे भाई स्वर्गीय अनिल पंवार की स्मृति में भेंट की गई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मेन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपये तथा मेन ऑफ द मैच को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, इस मौके पर अजीत रावत,प्रवीण चौहान,अरुण रावत (खली),गुलशन कवि,महेश तोमर,राहुल बिज्लवाण, सूरज मलियाल,विपिन रमोला,सागर तोमर,नीरज थपलियाल, मनीष रावत, आदि मौजूद रहे
