विधायक सुरेश सिंह चौहान ने की भव्य गंगा आरती, पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
विधायक चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से देश ने विकास, सुशासन, डिजिटल क्रांति और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
पूजा और भव्य गंगा आरती के समापन के बाद विधायक ने वहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया और इस ऐतिहासिक अवसर की शुभकामनाएं दीं।
इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिसमें मुख्य रूप से भटवाड़ी मण्डल अध्यक्ष मनोजेंद्र रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल और ग्राम प्रधान सज्जन सिंह नेगी शामिल थे।


