उत्तराखंडनैनबाग

राष्ट्रीय संत लवदास महाराज के सानिध्य में संस्कार शिविर का समापन

राष्ट्रीय संत लवदास महाराज के सानिध्य में संस्कार शिविर का समापन

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- तहसील नैनबाग के शरणागति सनातन धर्म आश्रम जाखधार में राष्ट्रीय संत लवदास महाराज के सानिध्य में आयोजित संस्कार शिविर का आज भव्य एवं सफल समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा भावना एवं आध्यात्मिक, व्यक्तित्व विकास जीवन के महत्वपूर्ण संस्कार ग्रहण किए।

समापन अवसर पर राष्ट्रीय संत लवदास महाराज ने कहा कि संस्कार ही मनुष्य के जीवन की वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, सदाचार एवं मानव सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि संस्कारित युवा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
शिविर के दौरान योग, ध्यान, भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक प्रवचन, व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सभी कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।


समापन समारोह में शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे संस्कारमय कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज में नैतिक मूल्यों, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय संत लवदास महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संपन्न यह संस्कार शिविर क्षेत्र में आध्यात्मिक प्रेरणादायी संदेश देकर संपन्न हुआ।
इस मौके पर आचार्य कपिल सेमवाल,मनोज कैंतुरा,युगल दास, किरन राणा, प्रतिमा सजवाण आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!