हर्षिल पुलिस एवं स्थानीय लोगों की तत्परता से खाई में गिरे व्यक्ति की बची जान
हर्षिल पुलिस एवं स्थानीय लोगों की तत्परता से खाई में गिरे व्यक्ति की बची जान
उत्तरकाशी
कल सांय गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्षिल-झाला के मध्य एक व्यक्ति के अचानक पैर फिसलने से सड़क से लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा.
कोतवाली हर्षिल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए खाई में उतरकर स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों के सहयोग से घायल व्यक्ति बलवंत (47 वर्ष) निवासी ग्राम ज्ञानसू, उत्तरकाशी को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुँचाया गया तथा 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
