समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने महासू देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, पीएम मोदी को लंबे कार्यकाल की दी बधाई
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने महासू देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, पीएम मोदी को लंबे कार्यकाल की दी बधाई
नैनबाग- समाज कल्याण मंत्री खजानदास नें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सेवक के रूप में निरन्तर सबसे अधिक समय तक कार्य करने का एतिहासिक रिकार्ड बनाने पर नैनबाग के बिरोड़ में अपने कुलदेवता श्री महासू महाराज के मंदिर में पुजा अर्चना कर पीएम मोदी के चिरायु और निरोग होने की कामना कर समस्त देशवासियों को बधाई और शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर मंत्री खजानदास ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने नित नई ऊँचाईयों की और अग्रसर होते हुए कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक रिकार्ड कायम किये है।
उन्होने यह भी कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण के लिए एक सेवक के रूप में समर्पित रूप से काम करते हुए भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है।
