उत्तराखंडनैनबाग

फसल बीमा से वंचित किसानों को मिल सकता है दूसरा अवसर

 

 

फसल बीमा से वंचित किसानों को मिल सकता है दूसरा अवसर

30 जून तक पोर्टल खुलने के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को आवेदन 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ लेने से किसी कारणवश वंचित रह गए किसानों के लिए राहत भरी खबर है। योजना का देहरादून, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार जनपदों में क्रियान्वयन कर रहे सहायक प्रबंधक शुभम जोहरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा फसल बीमा पोर्टल को पुनः खोलने के संबंध में प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय होने की स्थिति में पोर्टल 30 जून तक खुला रहने की संभावना है। इससे ऐसे किसानों को लाभ मिलेगा जो निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए थे या किसी तकनीकी अथवा अन्य कारणों से योजना से वंचित रह गए थे।

पोर्टल खुलने पर पात्र किसान पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन कर अपनी फसलों को मौसम संबंधी जोखिमों से सुरक्षित कर सकेंगे। किसानों से अपील की गई है कि वे विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें तथा समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!