उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी कांग्रेस ने फल वितरण और रक्तदान कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

 

उत्तरकाशी कांग्रेस ने फल वितरण और रक्तदान कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

 

जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में अस्पताल में बांटे फल, युवा कांग्रेस नेताओं ने किया रक्तदान

 

उत्तरकाशी

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं जूस वितरित किए।

 

 

इस अवसर पर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष पंवार, रमन कटैथ, अनुराग रांगड़ और मधु रावत ने जिला अस्पताल में रक्तदान भी किया।

 

 

अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी देश के नौजवानों, महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों और छात्रों की बुलंद आवाज हैं। उन्होंने सदैव देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और आम जनमानस की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। देश की एकता, सद्भावना और लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायक है।”

जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे ताकि वे इसी प्रकार जनसेवा, राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहें।

 

 

इस कार्यक्रम में विक्रम सिंह रावत, विजेंद्र नौटियाल, विपिन नौटियाल, मनीष राणा, कमल सिंह रावत, मनोज पंवार, कविता जोगेला, मधु रावत, एकादशी, राखी राणा, पपेंद्र नेगी, नवीन भंडारी, सुधीश पंवार, जीतम सिंह रावत, अनुराग रांगड़, सूर्यबल्लभ नौटियाल, जावेद खान, रमन कटैथ, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आदर्श राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!