डामटा खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं शुरू
डामटा खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं शुरू
डामटा(रोबिन वर्मा)- युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वाधान में राजकीय इंटर कालेज डामटा के खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल महाकुंभ की खेल प्रतियोगिताऐ का शुभारंभ हुआ । जिसमें न्याय पंचायत ढुईक के सभी विद्यालयों के छात्र -छात्राएं प्रतिभा कर रहे हैं ।
खेल मैदान डामटा में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान संगठन नौगांव के ब्लाक अध्यक्ष त्रेपन सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि के ग्राम पंचायत काण्डी के प्रधान प्रतिनिधि सचिन चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुन्नालाल खनाटी की प्रधान आशा देवी समाज सेवी रोविन वर्मा के द्वारा किया गया। इस मौके पर न्याय पंचायत खेल आयोजक समिति एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यालयों के छात्र -छात्राओं द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक राजकीय इंटर कालेज डामटा के प्रधानाचार्य यशवंत कुमार काला ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में अंडर 14 व अंडर 19 आयु वर्ग की कबड्ड़ी,बालीवल,खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद,चक्का फेंक,गोला फेंक,आदि प्रतियोगिताएं की जा रही है । न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं टीमों का चयन न्याय पंचायत स्तर से विधायक एवं सांसद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए किया जायेगा।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक रा.इ.का. डामटा के प्रधानाचार्य यशवंत कुमार काला था=उ=मा.ढुईंक के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह पंवार खेल प्रभारी यशपाल सिंह राणा,सीआरपी करिश्मा चौहान, नैपाल सिंह रावत,विनोद गौड़, सुल्तान सिंह पंवार,राधेश्याम थपलियाल, जयप्रकाश चौहान, यशपाल सिंह असवाल,गुड़मला वर्मा, पंकज सक्सेना आदि शिक्षक मौजूद रहे ।
