उत्तरकाशीउत्तराखंड

स्वच्छता की मिसाल बगोरी गांव ने फिर संभाली कमान. ग्रामीणों और पर्यटन समिति ने चलाया महा-सफाई अभियान 

स्वच्छता की मिसाल बगोरी गांव ने फिर संभाली कमान. ग्रामीणों और पर्यटन समिति ने चलाया महा-सफाई अभियान 

उत्तरकाशी

​पूरे टकनोर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रतीक के रूप में पहचाने जाने वाले ऐतिहासिक बगोरी गांव को फिर से चमकाने के लिए युवा वर्ग व् ग्रामीणों ने कमर कस ली। बगोरी ग्रामवासियों और नवनियुक्त ग्राम पर्यटन समिति के युवाओं व बुजुर्गों ने मिलकर गांव के चारों ओर एक व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान न केवल गांव की गलियों की सफाई की गई, बल्कि भारी मात्रा में कूड़ा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण भी किया गया।

​ पर्यटन के बढ़ते दबाव से खोने लगी थी चमक

​बगोरी गांव को देखकर कभी पूरे टकनोर क्षेत्र ने स्वच्छता का पाठ सीखा था। लेकिन पिछले कुछ समय से गांव में पर्यटकों की आमद अत्यधिक बढ़ने के कारण यहाँ की स्वच्छता कहीं खोने लगी थी और स्वच्छता सिर्फ कागजों या उदाहरणों तक सीमित रह गई थी। प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण गांव के युवा वर्ग ने खुद आगे आकर स्वच्छता की कमान संभालने का फैसला किया। आज इस अभियान के बाद बगोरी गांव एक बार फिर स्वच्छता की राह पर तेजी से आगे बढ़ चला है।

​ ग्राम पर्यटन समिति का हुआ गठन

​ग्राम सभा बगोरी में ग्राम प्रधान रंजीता डोगरा की अध्यक्षता में ‘ग्राम पर्यटन समिति बगोरी’ का औपचारिक गठन किया गया। इस समिति का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वच्छता बनाए रखना, सामाजिक विकास के कार्य करना और स्थानीय पर्यटन को सही दिशा में बढ़ावा देना है। इस मुहिम को धरातल पर उतारने के लिए समस्त ग्रामवासियों ने समिति को अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया है।

​इन्होने लिया बगोरी को स्वच्छ रखने का प्रण

​बैठक और सफाई अभियान के दौरान नवगठित समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं.​अध्यक्ष योगेश राणा,​उपाध्यक्ष धीरज रावत,​सचिव मनीष राणा,​कोषाध्यक्ष महेंद्र राणा,​पूर्व प्रधान भवान सिंह राणा, गोविंद राम भंडारी, भाल सिंह भंडारी, उर्मिला नेगी, जगत सिंह रावत,​ग्राम प्रधान रंजीता डोगरा,​अभियान के अंत में उपस्थित समस्त ग्रामवासियों ने एक सुर में बगोरी गांव को हमेशा स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का सामूहिक प्रण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!