उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दैनिक वस्तुओं के बढ़ते दामों पर जताया विरोध

 

उत्तरकाशी में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दैनिक वस्तुओं के बढ़ते दामों पर जताया विरोध

उत्तरकाशी


देश में लगातार बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने हनुमान चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

 

​प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि महंगाई ने आज आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। खाद्य तेल, चीनी, रसोई गैस जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। उन्होंने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए महंगाई पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण पाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष प्रदीप ​रावत ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई कम करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। आज स्थिति यह है कि आम नागरिक के लिए अपनी रसोई चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जनता की इस आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से उठाती रहेगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर अंकुश लगाकर जनता को राहत नहीं पहुंचाई, तो कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।

​इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डुंडा कनकपाल सिंह परमार, कमल सिंह रावत, सुदीश पवार, सूर्य बल्लभ नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष नैन सिंह बिष्ट, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र नौटियाल, जीतम रावत, अनवीर पवार, आदर्श राणा, रमन कठैत, मनोज राही, श्रीमती एकादर्शी देवी, मधु रावत और भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. मनोज पवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!