उत्तरकाशीउत्तराखंड

एमआरएफ सेंटर निर्माण में लापरवाही के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे सभासद अमेरिकन पूरी, निर्माण कार्य रोकने और जांच की मांग

 

 

एमआरएफ सेंटर निर्माण में लापरवाही के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे सभासद अमेरिकन पूरी, निर्माण कार्य रोकने और जांच की मांग

 

उत्तरकाशी

नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी के वार्ड नंबर 2 से सभासद अमेरिकन पुरी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अनशन के पहले दिन सभासद ने पालिका प्रशासन पर उपेक्षा और सुनवाई न करने का आरोप लगाया।

 

 

*मांगें पूरी न होने पर धरना अनशन में बदला*

 

सभासद अमेरिकन पूरी ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया था और पालिका प्रशासन को लिखित रूप में अपनी मांगों से अवगत कराया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों पर संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। पालिका प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने के बाद उन्होंने सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

 

 

*क्या हैं मुख्य मांगें और आरोप?*

 

अमेरिकन पूरी ने अपनी मुख्य मांगों को स्पष्ट करते हुए कहा.

सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण – तिलोथ(वार्ड -3)में बन रहे एमआरएफ सेंटर की सुरक्षा दीवार ढह गई है। अनशनकारी सभासद की मांग है कि एमआरएफ सेंटर के निर्माण स्थल और सुरक्षा दीवार को पहले पूरी तरह से मजबूत और सुरक्षित बनाया जाए।

 

 

निष्पक्ष जांच और स्थलीय निरीक्षण – निर्माण कार्य में रही कमियों और खामियों का पता लगाने के लिए एक जांच कमेटी गठित की जाए और स्थल का विशेषज्ञ निरीक्षण कराया जाए।

 

काम पर तत्काल रोक – जब तक जांच प्रक्रिया और सुरक्षा दीवार को मजबूत करने का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक एमआरएफ सेंटर के निर्माणाधीन कार्य को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाए।

 

 

*अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी*

 

सभासद ने कहा कि धरने और अनशन पर बैठने के बावजूद अभी तक पालिका प्रशासन या संबंधित विभाग द्वारा न तो कोई वार्ता की गई है और न ही किसी कार्रवाई की जानकारी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित व ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका यह आमरण अनशन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!