उत्तराखंडदेहरादून

पीआरडी हित संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, किशन रावत बने अध्यक्ष 

पीआरडी हित संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, किशन रावत बने अध्यक्ष 

देहरादून- देहरादून के एकता विहार धरना स्थल पर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरकर संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करना था। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव वीर सिंह रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर तोमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद तोमर और सत्येंद्र नौगाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश सैनी को उपाध्यक्ष और बारू तोमर, दीपा रावत व मुकुल नेगी को प्रदेश सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा प्रांतीय रक्षक दल के सभी जवानों के हितों, अधिकारों एवं दो सूत्रीय मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी जिलाध्यक्षों और साथियों ने एक स्वर में संगठन की एकता, मजबूती और जवानों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा कहा कि संगठन का प्रत्येक निर्णय लोकतांत्रिक और सर्वसम्मति के आधार पर लिया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जवानों के हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि वे संगठन की दो सूत्रीय मांगों—365 दिन का नियमित रोजगार और होमगार्ड की भांति मूल वेतन पर मूल डीए (DA) को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

इस अवसर पर नवीन बिष्ट जिला अध्यक्ष देहरादून ,सुशील कैंतुरा ,सुधीर तोमर, विनोद तोमर  अंकित तोमर ,राहुल कुमार, सीताराम ,रिंकू डोईवाला ,राहुल तोमर  संदीप  किशन रावत  वीर सिंह रावत ,योगेश सैनी, आशीष हरिद्वार, सत्येंद्र नौगाई, उजला रावत, दीपा रावत,निशा सवाल, वृंदा ,संगीता ओझा, महेश्वरी ,इंदर   दत्त, अनिल दत्त ,रवि कुमार ,लोचन कुमार, मुकुल नेगी, अजब चौहान, चमन सिंह तोमर ,संदीप, आशीष नौटियाल, प्रवीण चौहान, रवि, भरत चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!