उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

नैनबाग में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की बैठक संपन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

नैनबाग में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की बैठक संपन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की एक आम बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गेस्ट हाउस, नैनबाग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष आनंद कैन्तुरा ने की।
बैठक के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं विभागीय मुद्दों को संगठन के समक्ष रखा। अध्यक्ष आनंद कैन्तुरा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि संगठन शिक्षकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जुलाई के बाद राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करेगा तथा शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत वार्ता करेगा।
बैठक में दिनेश कैन्तुरा, चमन पवार, संदीप कुमार, यशवंत नकोटी, खेमचंद, मनोरमा मनवाल, नीलम तोमर रावत, सलीम बेग, राजेंद्र पवार, मुकेश, विक्रम पंवार, सुरेश, महावीर भंडारी, मुकेश चौहान, संजय खोलिया, रीना तोमर एवं प्रवीण उनियाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!