उत्तरकाशीउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने अवरूद्ध राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण 

जिलाधिकारी ने अवरूद्ध राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण 
उत्तरकाशी

जनपद में हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण में मार्ग अवरूद्ध हो जाने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित थी। उक्त स्थान से  मलबा हटाने के लिए बीआरओ द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा था।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बृहस्पतिवार को अवरूद्ध हुए मार्ग का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और इस दौरान बीआरओ के अधिकारियों को सड़क खोलने और जल्द से जल्द यातायात सुचारू  करने के निर्देश दिए गए।

अवरूद्ध मार्ग को खोलने के लिए एक पॉकलेन मशीन और एक जेसीबी मशीन लगातार कार्य में लगी थी। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे लोगों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना।
जिलाधिकारी ने कहा बरसात के मौसम में भूस्खलन से अवरूद्ध हुए मार्गों को खोलना चुनौतीपूर्ण होता है। प्रशासन प्राथमिकता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ मार्गों को बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!