उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी से की भेंट

उत्तरकाशी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी से की भेंट

भटवाड़ी संघर्ष विकास समिति की जनहितकारी मांगों को सड़क से सदन तक उठाया जाएगी आवाज 

​उत्तरकाशी

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भटवाड़ी विकास संघर्ष समिति की तीन प्रमुख जनहितकारी मांगों के समर्थन में दोनों शीर्ष नेताओं को एक ज्ञापन सौंपा।

​प्रतिनिधिमंडल ने नेताओं को अवगत कराया कि भटवाड़ी क्षेत्र की जनता अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रही है। संघर्ष समिति की तीन प्रमुख मांगें क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा, संपर्क व्यवस्था तथा प्रशासनिक सेवाओं से सीधे जुड़ी हुई हैं।

​ संघर्ष समिति की तीन प्रमुख मांगें:

भटवाड़ी मुख्यालय में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए केंद्रीय विद्यालय खोला जाए। ​ऑल वेदर सड़क का निर्माण: गंगोरी से गंगोत्री तक ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। भटवाड़ी तहसील, विकासखंड कार्यालय, अस्पताल एवं अन्य सरकारी विभागों में पर्याप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जाए।

​भटवाड़ी क्षेत्र की ये जनहितकारी एवं न्यायोचित मांगें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और इन मांगों को सड़क से लेकर सदन तक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। आगामी विधानसभा सत्र में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर राज्य सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी -+यशपाल आर्य (नेता प्रतिपक्ष) एवं भुवन कापड़ी (उपनेता प्रतिपक्ष)

​ जनता के अधिकारों की लड़ाई, राजनीति से ऊपर 

​जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि भटवाड़ी संघर्ष विकास समिति का आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों और विकास का आंदोलन है। कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही इन जनहितकारी मांगों के समर्थन में रही है और आगे भी संघर्ष समिति तथा क्षेत्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देगी।

 

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, जिला संयोजक सेवादल कमल रावत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र नौटियाल, जिला प्रवक्ता माधवेन्द्र रावत तथा डासड़ा दंडालका के पूर्व प्रधान अनवीर पंवार सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!