उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

पुरानी पेंशन बहाली और टेट कानून में संशोधन को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

पुरानी पेंशन बहाली और टेट कानून में संशोधन को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 
 
धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़ 
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- प्राथमिक शिक्षक संघ नैनबाग, जौनपुर के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिका बहनों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से उत्तराखंड शासन को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

शिक्षकों की मुख्य मांग है कि वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नवीन पेंशन योजना को तत्काल वापस लिया जाए और पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए, ताकि बुढ़ापे में उनका आर्थिक और सामाजिक जीवन सुरक्षित हो सके।

इसके साथ ही, ज्ञापन में ‘टेट’ (TET) के काले कानून को वापस लेने की मांग उठाई गई। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने और उनकी पदोन्नति के लिए ‘टेट’ से मुक्त रखने के लिए अधिनियम में आवश्यक संशोधन किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि सरकार उनके सुरक्षित भविष्य के लिए कारगर कदम उठाए, ताकि शिक्षकों में पनप रहा आक्रोश समाप्त हो सके और वे पूर्व की भांति पूर्ण मनोयोग व निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

इस दौरान  प्राथमिक शिक्षक संघ नैनबाग के अध्यक्ष आनंद कैन्तुरा, संजीव गुसाई, दिनेश कैन्तुरा, प्रवीण उनियाल, राकेश जुयाल, राजेंद्र पंवार, यशवंत नकोटी, सलीम बेग, महावीर भंडारी, चमन पंवार, सरदार कंडारी, संदीप कुमार, सुरेश विक्रम, संजय खोलिया, नीलम तोमर रावत, मनोरमा मनवाल, रीना तोमर, सुनीता बिष्ट, रवि कुमार, संजय कुमार और नरेंद्र पंवार उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!