बड़ेथी–बनचौरा–भद्रीगाड़ मार्ग पर पूरी रात चला राहत कार्य, यातायात हुआ सुचारू
बड़ेथी–बनचौरा–भद्रीगाड़ मार्ग पर पूरी रात चला राहत कार्य, यातायात हुआ सुचारू
नैनबाग (शिवांश कुंवर)।
लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य मार्ग संख्या-17 (बड़ेथी–बनचौरा–भद्रीगाड़) पर हुए भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम मौके पर पहुंची और पूरी रात जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का अभियान चलाया गया।
जेई मनीष चौहान ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर राहत कार्यों की निगरानी की। विभाग की लगातार मेहनत के बाद मार्ग से मलबा हटाकर सड़क को पुनः यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। अब इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से शुरू हो गया है।
