गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के आश्वासन पर भटवाड़ी में 17 दिनों से जारी धरना स्थगित
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के आश्वासन पर भटवाड़ी में 17 दिनों से जारी धरना स्थगित
केंद्रीय विद्यालय, ऑल वेदर रोड और कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति जैसी प्रमुख मांगों पर बनी सहमति
उत्तरकाशी
जनपद उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र भटवाड़ी मुख्यालय में विभिन्न जनहित एवं क्षेत्रीय विकास संबंधी मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से जारी धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। विकास संघर्ष समिति के बैनर तले शांतिपूर्ण धरने पर बैठे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान के आश्वासन के सक्रिय पहल और मांगों के समाधान की दिशा में हुई सकारात्मक प्रगति के बाद अपना धरना स्थगित करने की घोषणा की।
इन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलित थे क्षेत्रवासी
धरने के दौरान विकास संघर्ष समिति ने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित और महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया था।
भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना.उत्तरकाशी (बड़ेथी) से गंगोत्री तक ऑल वेदर सड़क का निर्माण कार्य.विकासखंड एवं तहसील स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों का भटवाड़ी में नियमित संचालन किया जाय.कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना।
*विधायक की पहल पर प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई*
विधायक सुरेश सिंह चौहान ने संघर्ष समिति की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
*कार्यालयों में बायोमेट्रिक और रोस्टर व्यवस्था*
विधायक के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा भटवाड़ी एवं डुंडा विकासखंडों में अधिकारियों व कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर तैयार कर व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
*केंद्रीय विद्यालय के लिए ₹24 लाख का एस्टीमेट*
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के संबंध में विधायक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अस्थायी भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग ₹24 लाख की लागत का प्राक्कलन (एस्टीमेट) भी तैयार कर लिया गया है।
*ऑल वेदर रोड का काम शुरू किया जाय*
सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा उत्तरकाशी (बड़ेथी) से भैरोंघाटी तक प्रस्तावित ऑल वेदर सड़क का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है, जो सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
*क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता — सुरेश चौहान*
धरना स्थगित होने के बाद विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विधायक सुरेश सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस मौके पर प्रशासन की ओर से एडीएम (ADM), तहसीलदार सहित विकास संघर्ष समिति भटवाड़ी के संरक्षक व संयोजक केशव नौटियाल, अध्यक्ष विवेक नौटियाल, सचिव यजवेंद्र रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष रमेश नेगी, भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोजेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन राणा, पूर्व प्रधान प्रीतम रावत, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील रावत, बलवंत राणा सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।
