उत्तराखंड

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा: पाटी पीएचसी में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल ने किया शुभारंभ

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा: पाटी पीएचसी में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल ने किया शुभारंभ

चम्पावत। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा “सेवा, सुशासन और समर्पण” संकल्प के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। पहले दिन बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, नेत्र परीक्षण तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

उद्घाटन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। भविष्य में भी जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सकें।

शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह, फिजिशियन डॉ रविंद्र सिंह बोहरा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बीना मलकानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शौर्य, बीपीएम अमर चंद, बीएलए रंजीत मेहता, फार्मासिस्ट प्रकाश सिंह, सीएचओ पूजा चंद, ममता मेहरा, मेघा गुरुंग, एएनएम पूजा नयाल, बबीता, आशा फैसिलिटेटर मंजू, गीता, नीमा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!