उत्तरकाशीउत्तराखंड

ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने हरेला पर्व पर चिणाखोली में किया वृक्षारोपण, 03 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाए जाएंगे 834 फलदार पौधे 

 

ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने हरेला पर्व पर चिणाखोली में किया वृक्षारोपण, 03 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाए जाएंगे 834 फलदार पौधे 

उत्तरकाशी

 

हरेला पर्व के पावन अवसर पर विकास खण्ड डुण्डा की ग्राम पंचायत चिणाखोली में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डुण्डा राजदीप सिंह परमार ने सहभागिता कर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर लगभग 03 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 834 फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख परमार ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जलागम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प लिया।

ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी का साझा दायित्व है और हरेला जैसे पर्व समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!