PM मोदी का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना- विधायक सुरेश चौहान
PM मोदी का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना- विधायक सुरेश चौहान
उत्तरकाशी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विधायक सुरेश चौहान ने कहा, “मां गंगा, मां यमुना और बाबा विश्वनाथ से देश के यशस्वी एवं ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। उन्होंने देश को प्रगति के शिखर तक पहुँचाया है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की चिंता की है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का निरंतर संघर्ष और अटैचमेंट भारत को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिला रहा है। उनका संकल्प है कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा किया जाए, जिसके लिए वे दिन-रात अनवरत परिश्रम कर रहे हैं।
विशेष पूजा-अर्चना और दीपदान का आयोजन
विधायक चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, बाबा विश्वनाथ मंदिर और मणिकर्णिका घाट समेत विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों और गंगा तटों पर विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त शाम के समय विभिन्न मंदिरों में दीपदान (दीपक जलाने का कार्यक्रम) भी रखा गया है, जहाँ श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र की प्रार्थना की जा रही है।
प्रधानमंत्री का विजन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।
