नैनबाग के जयद्वार- तल्ला–सुरांस खर्क मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक प्रीतम सिंह पंवार को सौंपा ज्ञापन
नैनबाग के जयद्वार- तल्ला–सुरांस खर्क मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक प्रीतम सिंह पंवार को सौंपा ज्ञापन
देहरादून- नैनबाग के जयद्वार तल्ला से सुरांस खर्क मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार को ज्ञापन सौंपा।


जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने बताया कि लंबे समय से प्रस्तावित यह मोटर मार्ग अब तक निर्माण की प्रतीक्षा में है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।
कहा कि मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। कृषि और बागवानी उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जयद्वार तल्ला–सुरांस खर्क मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र शुरू कराया जाए। वहीं विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयपाल सिंह रावत, सरदार सिंह रावत, नरेंद्र पंवार, श्याम सिंह, शमशेर सिंह, सरदार सिंह शूरवीर सिंह, महावीर सिंह, पुलम सिंह, सूरजपाल, सूरज रावत, बबलू, जगदीश लाल, भगत लाल,सोबन, सुरेश, अरविन्द आदि उपस्थित रहे।
