उत्तराखंडधनोल्टीनैनबाग

सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग का किया भ्रमण

सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग का किया भ्रमण

नैनबाग- सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विद्यालय का निरीक्षण किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सीडीओ ने संपूर्ण विद्यालय परिसर का गहन निरीक्षण किया और विद्यालय में हुए विकास कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक वॉल पेंटिंग्स और अन्य रचनात्मक गतिविधियों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने नीट और जेईई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से नियमित ऑनलाइन कक्षाओं में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उनकी प्रेरणादायक बातों से प्रभावित होकर विद्यार्थियों ने अपने जीवन को उचित मार्ग पर ले जाने का संकल्प लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को भविष्य निर्माण के लिए अनमोल और प्रेरक बातें बताईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच आकर उनका उचित मार्गदर्शन करने वाले अधिकारी विरले ही होते हैं, जो बच्चों को प्रेरित करते हैं। अधिकारियों की यह एक बेहद सराहनीय और नई पहल है। 

कार्यक्रम में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह कार्की ने विद्यालय में शैक्षिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए समस्त अध्यापकों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!