नैनबाग: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मौगी का जर्जर शौचालय बना चिंता का विषय, बच्चों को हो रही भारी असुविधा
नैनबाग: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मौगी का जर्जर शौचालय बना चिंता का विषय, बच्चों को हो रही भारी असुविधा
नैनबाग- अत्यधिक वर्षा के चलते नैनबाग के ग्राम मौगी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भारी नुकसान की खबर सामने आई है। लगातार बारिश के कारण विद्यालय के शौचालय की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

ग्राम प्रधान हरदेव कुमाई ने बताया कि शौचालय के क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दैनिकचर्या और शौचालय उपयोग के दौरान भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चों और बालिकाओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते शौचालय का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से विद्यालय में नए शौचालय के निर्माण की मांग उठाई है, जिससे कि बच्चों को राहत मिल सके।
